Top News

सीएनजी गैस की किल्लत बढ़ने से ऑटो की लगने लगी लंबी कतारें

सीएनजी गैस की किल्लत बढ़ने से ऑटो की लगने लगी लंबी कतारें


एक सप्ताह से सीएनजी गैस की भारी किल्लत अधिकारी दे रहे सिर्फ दिलासा


जिले के दिबियापुर में सेहुद बंबा के पास स्थित गैल सीएनजी पंप पर पिछले एक सप्ताह से ऑटो चालकों की भारी भीड़ होने लगी है। सुबह से ही ऑटो चालकों की लंबी कतारें लग जाती है। जिससे बारी-बारी में सीएनजी लेने में बहुत समय लग जाता है। इधर सहालग के चलते चार पहिया वाहनों की भी लंबी लाइन देखी जा सकती है। ऑटो चालक राजेश ने बताया है कि विगत कुछ दिनों से ही सीएनजी गैस के दाम ₹70 से बढ़कर ₹87 तक हो गए हैं। तथा गैस मिलने में काफी दिक्कत भी हो रही है। आधा समय गैस लेने में निकल जाता है। दोपहर भीषण लू के कारण सवारी नहीं मिलती हैं। इस लिए रोजी-रोटी पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्रेसर कम होने के कारण गैस देने वाले कर्मचारी भी परेशान दिखाई देते हैं। अधिकारियों ने बताया है कि यह विगत समस्या पिछले एक सप्ताह से हो गई है। जल्दी ही इस समस्या का हल किया जाएगा।  सीएनजी संचालित वाहन की उपलब्धता जिले में बहुत ज्यादा है। जबकि औरैया बिधूना में भी सीएनजी पंप हैं। लेकिन प्रेसर कम होने के कारण ऑटो चालक यहीं से गैस लेने आते हैं। और पंप पर गैस की किल्लत लगातार जारी है। इस समस्या से फिलहाल निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم