Top News

ग्राम वासियों को भाजपा को वोट देना पड़ा महंगा

ग्राम वासियों को भाजपा को वोट देना पड़ा महंगा-

चार महीनों से खराब पड़े सरकारी नल ,ग्रामवासी पानी के लिए परेशान! 

बिधूना औरैया)- खबर औरैया जिला के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर वामपुर से है जहां ग्राम वासियों को भाजपा को वोट देना महंगा पड़ गया! ग्राम प्रधान पति रघुनंदन समाजवादी पार्टी का समर्थक है जिसके लिए ग्राम वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जानकारी के मुताबिक गांव के निवासी हेतराम ने बताया है कि ग्राम प्रधान को कई बार नल सही कराने के लिए कहा गया मुसीबत ज्यों की त्यों ही बनी है हेतराम कहते हैं नल खराब होने की शिकायत हेतराम ने विभाग के उच्चाधिकारियों को भी लिखित शिकायत पत्र देकर की लेकिन प्रधान पति  की दबंगई के बल पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। क्योंकि प्रधान के पुत्र प्रदेश की राज्यसभा सांसद के काफी करीबी है इस राजनीति के चलते गांव में काफी नल खराब पड़े हुए हैं जिन पर किसी भी अधिकारी की नजर नहीं पड़ रही और ग्राम वासियों को पानी लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है जिसके चलते उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्या ग्राम वासियों को भाजपा में वोट देना इतना महंगा पड़ गया कि सपा नेता ग्राम वासियों को पानी तक के लिए तरसा रहा है! तो वही पुत्र राज्य सभा सांसद के साथ रहकर अपने आप को राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं!

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने