सरकारी जमीन पर किए गए
दो गांवों में सरकारी जमीन से हटाया गया कब्जा
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया: सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। गुरुवार को इस कड़ी में अजीतमल व सदर तहसील के दो गांवों में अभियान चलाया गया। बुलडोजर की मदद से सरकारी जमीन का समतलीकरण कराया गया।
सदर तहसील के गांव सेहुद में तहसीलदार रणवीर सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार सिंह व लेखपाल जय प्रताप सिंह गुरुवार की सुबह सरकारी जमीन को खाली कराना शुरू किया। करीब 1600 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर काटे गए प्लाटों की नींव तोड़ी गई। इसी तरह अजीतमल तहसील के गांव गंगदासपुर में तालाब की जमीन पर किए गए कब्जों को खाली कराया गया। तालाब की डेढ़ एकड़ जमीन को खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाया। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तालाब पर कब्जे की शिकायत मिली थी। क्षेत्रीय लेखपाल की पैमाइश के बाद कब्जे मिले थे। जिसके बाद यह कवायद की गई है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know