Top News

वृद्धा के हाथ पैर बांधकर ले जा रहे बाइक सवारों को पकड़ा

वृद्धा के हाथ पैर बांधकर ले जा रहे बाइक सवारों को पकड़ा

वृद्धा का कहना कि बहू की साजिश पर नहर में फेंकने ले जा रहे थे

फफूंद,औरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बाइक पर सवार दो लोगों को एक वृद महिला को उसके हाथ पैर बांधकर बाइक पर ले जाते देख ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने बाइक सवारों को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस वृद्धा और बाइक सवार दोनों युवकों को थाने ले आयी जहां उनसे पूँछताछ की जा रही है। वहीं वृद्ध महिला का कहना था कि उसकी बहु की साजिश से यह लोग उसे नहर में फेंकने के लिये ले जा रहे थे।
       शनिवार शाम क्षेत्र के गांव देवरपुर में फफूंद की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग जिन्होंने बीच मे हाँथ पैर और मुंह बांधकर एक वृद्धा को बैठा रखा था। गांव से तेज गति से गुजरे यह देख ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने दौड़ाकर बाइक सवारों को पकड़ लिया जब तक गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और बाइक सवारों से वृद्धा को बांधने की बजह जानी तो युवक उन्हें गुमराह करने लगे जब तक गांव के युवकों ने वृद्धा के मुंह का कपड़ा खोलकर उसे बंधन मुक्त किया तो वृद्धा अपना नाम और गांव का पता बताते ही दहाड़ मारकर रो उठी और उन युवकों द्वारा उसे नहर में ले जाकर फेंकने की बात बताई जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस युवकों और वृद्धा को थाने ले आयी। 65 वर्षीय वृद्धा ने थाने में बताया की उसका नाम सिया देवी है। वह रायपुर कसोलर थाना कसोलर जनपद कानपुर देहात की निवासी है। उसकी बहू पूजा फफूंद क्षेत्र के गांव गमनामऊ की निवासी है, जो आए दिन उससे लड़ती झगड़ती है। शनिवार को जब उसका इकलौता पुत्र राकेश मजदूरी करने गया था, तभी बहू ने अपने भाई सुखवीर पुत्र रामजीत निवासी गमनामऊ व बहनोई दलेल पुत्र रामलाल निवासी गांव मिरगांवा थाना फफूंद को गांव में बुलाकर उसे नहर में फिंकवाने का प्लान बनाया। जिस पर वह लोग उसके घर पहुंचे , और हाथ पैर मुंह बांधकर उसे बाइक से लेकर नहर में फेंकने जा रहे थे।पुलिस ने वृद्धा के पुत्र को सूचना दे दी है। प्रभारी निरीक्षक ललिता कुमारी ने बताया कि वृद्ध महिला के हाथ पैर बांध कर दो लोग बाइक से लेकर जा रहे थे।जिनको ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। जिन्हें पुलिस थाने ले आयी है। महिला के पुत्र को फोन किया , उसके आने के बाद ही कुछ पता लगेगा।वृद्ध महिला कुछ मंद बुद्धि की लग रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم