Top News

ब्लॉक स्तर से डेरा जोगी नाला को पक्का कराने की मांग!

ब्लॉक स्तर से डेरा जोगी नाला को पक्का कराने की मांग! 

कंचौसी/औरैया

सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर के अंतर्गत कंचौसी रेलवे लाइन से डेरा जोगी विहारीपुर होते हुए खारजा में गिरने वाले नाले को ग्राम प्रधान  ढिकियापुर दिनेश राठौर ब सदस्य क्षेत्र पंचायत ममता देवी ने कस्बे के लोगो की मांग पर उक्त नाले को ढिकियापुर रोड से औरैया रोड मील के पास वाली पुलिया तक पक्का बनवाने के लिए सहार ब्लॉक प्रमुख ऋषि सिंह से मांग की है।इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख को एक लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। कस्बे के लोगो का कहना है कि इस नाले के पक्का हो जाने से प्रतिवर्ष  बरसात में होने वाली बाढ़ जैसी स्थिति से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि कच्चा होने के कारण यह नाला मिट्टी और कूड़े से भर जाता है और जल निकासी बंद हो जाने के कारण कस्बे में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसकी भारी कीमत किसानों को चुकानी पड़ती है। सैकड़ों किसानों को खरीफ की फसल उगाने के लिए वंचित होना पड़ता है या किसानों की अधिक जल भराव के कारण सैकड़ों एकड़ भूमि में बोई हुई फसल नष्ट हो जाती है अब देखना यह है कि क्या बरसात शुरू होने से पहले इस समस्या का निराकरण हो पाएगा या नहीं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم