बिधूना।
कोतवाली क्षेत्र के गाॅव बिमटामऊ में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।जिससे नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुॅची दमकल के कर्मियो ने आग पर काबू पाया।
सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गाॅव बिमटामऊ निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मेरी पत्नी रिंकी घर में रखे छप्पर के नीचे चूल्हे से खाना बना रही थी। इस दौरान आई तेज आँधी के कारण चूल्हे से निकली चिंगारी ने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख गया है।चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणो ने आग बुझााने का प्रयास किया लेकिन आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था। सूचना मिलते ही पहुॅचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि गृहस्थी में रखे गेहूॅ, अनाज कपड़े इलैक्ट्रिक सामान समेत 20 हजार रूपये नकदी जलकर राख हो गये।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know