Top News

शासन की मंसा के क्रम में थाना अछल्दा पुलिस ने की वाहनों की नीलामी

शासन की मंसा के क्रम में थाना अछल्दा पुलिस ने की वाहनों की नीलामी

 वर्ष 2017 से 2020 तक के पुराने लावारिस/एम0वी0 एक्ट में सीज सुदा वाहनों की माल खाने से निस्तारण करने के संबन्ध में की गई नीलामी

औरैया। शासन के मंसा के अनुरूप जनपद औरैया के सम्स्त थानों को साफ-सुथरा व सुविधाजनक बनाये जाने हेतु पुराने माल मुकदमाती सम्बन्धित वाहन व लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए  विशेष अभियान चलाया जा रहा जिस क्रम में आज दिनांक 17 मई 2022 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में पुराने लावारिस वाहनों/सीज वाहनों की माल खाने से निस्तारण कराने के संबन्ध क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार बिधूना प्रतिभा पाल व ए0आर0टी0ओ0 औरैया की उपस्थिति में वाहनो की नीलामी थाना परिसर मे सम्पन्न की गयी जिसमे कुल 29 मो0साइकिलो को नीलाम किया गया जिनकी नीलामी का सरकारी रेट परिवहन अधिकारी/ उच्चाधिकारियो द्वारा 51,200/- रुपये  निर्धारित किया गया था मोटर साइकिल नीलामी मे कई कबाडी ब्यापारियों ने भाग लिया था उक्त मो0साइकिलो की नीलामी 55,000/- रूपये से प्रारम्भ का गयी थी जिसमे अन्तिम नीलामी रेट 80,500/- रूपये कबाडी व्यापारी जीसान पुत्र इसरार निवासी नवीन बस्ती अछल्दा द्वारा बोली लगाकर मो0साइकिलो को खरीदा गया तथा 03 चार पहिया वाहन जिनका सरकारी रेट 60,000/- रू0 नियत किया गया था जिसे 75,500/- रु0 मे कबाडी व्यापारी जीसान द्वारा गाडी को खऱीदा गया। इस प्रकार थाना अछल्दा के अन्तर्गत कुल 32 वाहनों की निलामी की गयी जिनका कुल मूल्यांकन 1,11,200/- रु0 निर्धारित था जिन्हें कुल 1लाख 56 हजार रूपयें में नीलाम किया गया। उक्त नीलामी धनराशि को पुलिस के सरकारी खजाने में जमा कराया जा रहा है। नीलामी कमेटी के सदस्य क्षेत्राधिकारी बिधूना, नायब तहसीलदार , एआरटीओ,थानाध्यक्ष अछल्दा, मालखाना मोहर्रिर अछल्दा उपस्थित रहे।
नीलामी में वाहनो को क्रय करने वाला कबाड़ व्यापारी जीसान मौजूद रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने