औरैया गौवंशो से भरा अवैध कन्टेनर पलटा 1 दर्जन गौवंशो की दर्दनाक मौत
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 29-05-2022
गौ तस्करों के द्वारा तस्करी के लिए कंटेनर भर के गौवंशो को लेकर जा रहा कंटेनर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया , घटना के बाद गिरे पड़े ट्रक में लगभग 1 दर्जन गौवंशो की दर्दनाक मौत हो गई , जबकि बचे हुए गौवंश भागने में सफल रहे , घटना के बाद कंटेनर चालक व परिचालक कंटेनर छोड़ कर भाग गए ।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतक गौवंशो को बुलडोजर की मदद से जमींदोज किया ।
यूपी के औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के किशनी रोड तहसील के पास का जहां पर एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया ।इसकी सूचना बिधूना कोतवाली पुलिस को दी गई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कन्टेनर को खुलवाया खुलवाते ही उसमें से गौ बंश निकल भाग पड़े , गौ बंश बुरी तरह भरे हुए थे जैसे ही कन्टेनर खोला गया तुरन्त गो बंश भाग खड़े हुए बाद में पुलिस द्वारा और भी कन्टेनर की जांच की तो उसमें 10 मृत गौ बंश निकले तत्काल मृत गो बंशो को निकलवा कर पूरी घटना की जानकारी वेटनरी डॉक्टरों को दी गई डाक्टरों द्वारा जांच कराने के बाद उन्हें बुलडोजर से खड्डा करके दफन किया गया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know