एडीजी कानपुर ने त्योहारों व मिशन शक्ति की समीक्षा कर दिए निर्देश
वीडियो काफ्रेसिंग में एसपी औरैया भी रहे मौजूद
औरैया। शनिवार को भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर द्वारा यू०पी०- 112 सिस्टम वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारी (कानपुर आउटर, कानपुर देहात औरैया, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, जालौन व ललितपुर) प्रशान्त कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, जोगेन्द्र कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र झांसी व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण के साथ कानून व्यवस्था / आगामी त्योहार / लम्बित विवेचनायें / तुलनात्मक अपराध आंकड़े / गैंगेस्टर एक्ट 14 (1) के अन्तर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण व अन्य निम्नांकित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा गोष्ठी कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। जिसमे चैत्र नवरात्रि का पर्व शनिवार से प्रारम्भ होकर आगामी 10 अप्रैल तक मनाया जायेगा। रमजान माह एवं चैत्र नवरात्रि / रामनवमी का त्योहार एक साथ पड़ने के कारण संवेदनशीलता में वृद्धि होना स्वाभाविक है। बड़े मन्दिरों व देवालयों का वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर से निरीक्षण किया जाये तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में समुचित पुलिस प्रबन्ध करे एवं समाज में विद्वेष फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाए, मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शनिवार से महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल गठित कर स्कूलों, कालेजों, बाजारों, शॉपिंग मॉल व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु व्यापक अभियान चलाया जाये, जिसे 100 दिन की कार्ययोजना के रूप में कियान्वयन किया जायें, जनपदों में सायंकाल के समय बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों में पुलिस की फुट-पैट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए तथा प्रतिदिन एक घण्टा फुट-पैट्रोलिंग करते हुए आम जनता के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित कर जनता में मित्र पुलिस का संदेश सुनिश्चित किया जायें, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उपमहानिरीक्षक स्वयं भी बारी-बारी से अपने कार्य क्षेत्रों के जनपदों में फुट-पैट्रोलिंग सुनिश्चित करेगें। फुट-पैट्रोलिंग की सूचना, कार्यवाही व फोटो सम्बन्धित अधिकारी द्वारा अपलोड किया जाये तथा प्रत्येक दिन की फुट-पैट्रोलिंग की कार्यवाही की सूचना फोटो सहित सम्बन्धित जनपद की वेबसाइट पर भी अपलोड़ की जाये एवं उसका सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार किया जायें। वीडियो काफ्रेसिग में एसपी औरैया अभिषेक वर्मा भी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know