*कंचौसी गांव मे बना गेहूँ खरीद केंद्र,एक अप्रैल से होगी खरीद*
*कंचौसी,औरैया।* ब्लाक भाग्यनगर के गांव कंचौसी स्थित साधन सहकारी समिति पर आगामी महीने की एक तारीख से सरकारी गेहू की खरीद की जायेगी जिसके लिए जिले के वरिष्ठ आधिकारियो से स्वीकृत मिल गई है,गेंहू खरीद केन्द्र पर होने से किसानों को गेहूं बेचने के लिए औरैया, झीझक नही जाना पड़ेगा,केंद्र प्रभारी अनोज कुमार ने बताया कि पहले जिले की घोषित सूची मे इस केन्द्र का नाम न होने पर किसानो ने अधिकारियो से पत्र देकर केंद्र बनाने की मांग की थी जिसकी मंजूरी मिल गई है जहा पिछले साल भी गेहू खरीदा गया था। इस वर्ष धान का केंद्र कंचौसी मे न होने से किसान फसल बेचने को परेशान रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know