Top News

आपसी बटवारा को लेकर पूरे परिवार के साथ की मारपीट

आपसी बटवारा को लेकर पूरे परिवार के साथ की मारपीट

बटवारा के विवाद में पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई  न्याय की गुहार

 औरैया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय ककोर में एसपी से न्याय की गुहार लगाने आई पीड़ित महिला अर्चना पत्नी भीम सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर थाना सहायल ने बताया कि बीते 28 मार्च 2022 को समय करीब 4 बजे जमीन के विवाद हो गया। उसके पति  भीम सिंह व अशोक पुत्र अर्जन सिंह दोनो का सरकारी बटवारा के लिए तहसील में मुकदमा चल रहा है। फिर भी अशोक सिंह ने खेत जबरन जोत लिया है, और मूंग बोने जा रहे थे। राई इन्होने काट ली है। दूसरे खेत मौजा दिवरी में विपक्षी के गेंहू खड़े है। जबकि किसी को कोई राइट नही है। खेत बोने का या फसल काटने का कोई अधिकारर नही है। जबकि अशोक कुमार खेत जोत रहे थे, तो भीम सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने मना करने पर धर्मेन्द्र पुत्र अशोक, अशोक पुत्र अर्जन सिंह, मुन्नू पुत्र सूरज, अंकित पुत्र मुन्नू निवासी गण ग्राम फतेहपुर ने प्रार्थिनी के पति व बेटे अनुरूद्ध , बेटी सुभि पुत्री भीम सिंह के साथ मारपीट कर उपरोक्त  नामजद लोगों ने चोटे पहुचाई है। उन्होंने एसपी से  कानूनी कार्यवाही कर उचित न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने