अनेक अपराधिक घटनाओं में पुलिस खुलासा करना तो दूर की बात अपराधियों तक को पकड़ने में नाकाम साबित रही है। ऐसे में लोगों का पुलिस से भरोसा उठता जा रहा है।
अनेक मामलों में पुलिस केवल लकीर ही पीट रही है, जबकि अपराधी घटनाओं को अंजाम देने के बाद मौज काट रहे हैं। ऐसे हालात में पुलिस पर घटनाओं के खुलासे और अपराधियों को पकड़ने का दबाव बना हुआ है।
प्रजातंत्र के चौथे खंभे पर हो रहे हमले रोकने में औरैया जनपद पुलिस हुई फेल,नहीं मिल रहा पत्रकारों को न्याय व सुरक्षा
करीब दो माह पूर्व दिबियापुर थाना क्षेत्र में पत्रकार आदित्य शर्मा उनकी पत्नी व उनके साथी पर हुए कातिलाना हमले के मामले में नहीं हो रही कार्यवाही
सफेदपोश के इशारे व पुलिस की अनदेखी से आरोपी पीड़ित पत्रकार व उनके साथी को दे रहे जानमाल की धमकियां
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता दिबियापुर/औरैया
तथाकथित सफेदपोश नेताओं के दबाव के चलते अपराधियों पर की जा रही दया के फलस्वरूप प्रजातंत्र के चौथे खंभे पर हो रहे हमले रोकने में औरैया जनपद पुलिस हुई फेल साबित हो रही है जिससे पीड़ित पत्रकारों को न्याय व सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।।
पत्रकारों के उत्पीड़न अनेक मामलों में औरैया जनपद पुलिस केवल लकीर ही पीटकर कार्यवाही का ढोंग कर रही है, अपराधी पत्रकारों के साथ घटनाओं को अंजाम देने के बाद बेखौफ घूम कर क़ानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। और जनपद पुलिस तथाकथित सफेदपोश लोगों के आगे घुटने टेक व अपराधियों के प्रति नरमी बरत कर विभाग की साख पर कालिख पोत रहे हैं,
उदाहरण के फलस्वरूप विगत 19 जनवरी 2022 को दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार 6 से 7 अवैध असलाहधारी अपराधियों ने पत्रकार आदित्य शर्मा की पत्नी से छेड़खनी करने पर जब बिरोध किया तो गुंडों ने पत्रकार के कट्टे से जानलेवा हमला किया जिसका बीच बचाव के लिए जब साथी आया तो कट्टे की बट से सिर पर प्रहार कर दिया जिससे गंभीर चोंटे आयी थी उसके बाद पुलिस को सूचना देने के बाद मुकदमा 15 दिन बाद धारा-323,147,504,506,354 में दर्ज किया गया था लेकिन 2 माह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई इस पर पीड़ित पत्रकार व उसके साथी ने दिबियापुर पुलिस से कई बार न्याय की भीख मांगी पर कोई सुनवायी नहीं हुई तो पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी,इसके बाद दिबियापुर थाना पुलिस ने अपने अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए व विभाग की साख पर कालिख पोतते हुए एक आरोपी को दयादान कर शांति भंग की धारा में ससम्मान जेल भेजा,
पीड़ित पत्रकार ने बताया कि दिबियापुर पुलिस तथाकथित सफेदपोश के इशारे पर पूर्णरूपेण अपराधियों को संरक्षण देने में लगी हुई है,पीड़ित पत्रकार ने कहा कि कार्यवाही न होने से अपराधी उसे व उसके साथी व पैरवी करने वाले संभ्रांतजनों, पत्रकार साथियों को धमकाकर जानमाल का षड्यंत्र रच रहे हैं, पीड़ित पत्रकार ने कहा कि यदि उनके या साथियों पर किसी प्रकार का हमला,घटना,दुर्घटना होती है तो आरोपी,सफेदपोश व दिबियापुर पुलिस उत्तरदायी होगी।।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know