देखो होली आई
हां देखो होली आई
सतरंगी मौसम लाई
हम सब के दिल मे
भरने ये नई उमंगे आई
हां देखो होली आई l
लाल ,गुलाबी ,नीले ,पिले
छटा हर तरफ छाइ
हां देखो होली आई
सतरंगी मौसम लाई l
दुखमय जीवन को बहलाने
लेकर मस्ती आई -
खुशियाँ संग अपने लाई
हां देखो होली आई l
झूम रहीं खेतों में देखो
गेहूं और सरसों की बालि
हां देखो होली आई ,
सतरंगी मौसम लाई
सखी देखो होली आई l
अर्चना पांडेय
दुर्गापुर
पश्चिम बंगाल
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know