जीवा सिरसानी प्रधान ने इस्तीफे पर दी सफाई, बोले- फर्जी है लेटर, मेरा जीवन पंचायत की जनता को समर्पित है
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया, : 'मेरा तन, मन व जीवन अपनी पंचायत को समर्पित है।' अपने इस्तीफे की ख़बर पर जीवा सिरसानी से प्रधान नीरज यादव व प्रतिनिधि अंकज यादव ने ये बातें कही हैं। दरअसल, ग्राम पंचायत प्रधान का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने मामले में सफाई देते हुए कहा, 'मेरा लेटर पैड इस्तेमाल कर साजिश के तहत इसे वायरल किया गया है, मैं इसकी तहकीकात कराऊंगा। ये भ्रामक स्थिति फैलाई गई है। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा, 'मैं इस मामले पर एफआईआर दर्ज करवाऊंगा। मैं इसके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की भी मांग करता हूं।
सहार ब्लॉक की पंचायत जीवा सिरसानी के फर्जी इस्तीफे ने सियासत में सरगर्मी बढ़ा दी है। शुक्रवार, देर रात औरैया के ब्लॉक सहार के पंचायत जीवा सिरसानी से प्रधान नीरज यादव के लेटरपैड से इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रधान ने शनिवार को खुद इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनके लेटरपैड का गलत इस्तेमाल किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know