2022 चुनाव में करारी हार के बाद अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से लगाई यह गुहार-देखिए इस खबर में
अखिलेश यादव ने कहा कि किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है.
UP News 21: बता दें कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 403 सीटों में से 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है. राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली है
लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हाथों मिला करारी शिकस्त के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर ईवीएम (EVM) पर सवाल खड़ा किया हैं. अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और लिखा, “EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे. किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है.
बहरहाल चुनावी नतीजों के दौरान समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ईवीएम मीशन में धांधली को लेकर कई आरोप लगाए थे.सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया ट्वीट.
वहीं अब उन्होंने एक कथित ईवीएम बदले जाने की चुनाव अधिकारी की ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर ट्वीट किया है.
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know