Top News

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे दो लोग हुए घायल

*दो पक्षों में चले लाठी-डंडे दो लोग हुए घायल*

*बिधूना,औरैया।* नारायनपुर भानू में खेत में बकरी घुस जाने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के साथ  लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हो गए हैं। दोनों ओर के घायलों द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर भानू निवासी लाल सिंह पुत्र फुंदीलाल व रोहित पुत्र भानु प्रताप के बीच खेत में बकरी घुस जाने को लेकर गाली गलौज के साथ लाठी-डंडे चलने लगे जिससे एक पक्ष के लाल सिंह व दूसरे पक्ष के रोहित घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم