Top News

ट्रक का एक्सल टूटने से घंटों यातायात बाधित

*ट्रक का एक्सल टूटने से घंटों यातायात बाधित* 

*अछल्दा,औरैया।*  दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे क्रासिंग 13 बी पर रविवार को मौरंग लदे ट्रक का एक्सल टूटने से ट्रेन व सड़क यातायात बाधित हुआ। करीब दो घंटे तक वाहन सवार जाम में फंसे रहे। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने मौरंग लदे ट्रक को पहले बुलडोजर के माध्यम से निकलवयं  इसके बाद उसे क्रासिंग से बाहर कराते हुए यातायात को सुचारू कराया।  स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो सकी थी। हालांकि, इस घटना का असर रेल यातायात पर नहीं पड़ा। लेकिन, गेटमैन द्वारा इमरजेंसी बूम लगाकर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा और आरपीएफ द्वारा पूरी सतर्कता बरती गई।
 रविवार रात लगभग 10बजकर 20 मिनट पर दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर  कस्बा स्थित रेलवे फाटक पर  औरैया से बिधूना जा रहे एक मौरंग लदे ट्रक का एक्सल टूट गया। ट्रक के रुकते ही अछल्दा फफूंद मार्ग पर दोनों छोर पर वाहनों का काफी लंबा जाम लग गया। कस्बा के लोगों का कहना है कि वाहनों का जाम आये दिन क्रासिंग मार्ग पर लगा रहा। जाम करीब डेढ़ किमी लंबा रहा। क्रासिंग पर फंसे सड़क यातायात को देखते हुए गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को मोबाइल फोन से सूचना दी। सिविल क्षेत्र में घटना होने की वजह से  चौकी पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक का एक्सल टूट जाने से सड़क मार्ग बाधित रहा। बुलडोजर की मदद से ट्रक को निकाला जा रहा है  इसके बाद ट्रक को एक किनारे कराते हुए सड़क यातायात को सुचारू किया जा सका। यातायात बहाल होने पर वाहन सवारों ने राहत की सांस ली। ये ट्रेन मालदा टाउन दिल्ली जंक्शन, आनंद बिहार टर्मिनल, संगम एक्सप्रेस, हावड़ा हमसफ़र एक्सप्रेस, सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस,हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ये ट्रेन क्रासिंग से धीमी गति से निकली गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم