Top News

*बुलंदी की अगुवाई में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी*


*अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक बादल बाजपुरी की उपस्थिति में साहित्य प्रेमियों ने मां सरस्वती को किया नमन*
 घनश्याम सिंह
समाचार संपादक
उत्तराखंड
बसंत पंचमी के उपलक्ष में उत्तराखंड रुद्रपुर की एक संस्था देवभूमि एक पहल बुलंदी संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक बादल की उपस्थिति में साहित्य प्रेमियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की, जिसका नेतृत्व कोमल शर्मा द्वारा  किया गया,जिसमें अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक बादल बाजपुरी और बुलंदी संस्था युवा कलमकार नवीन आर्य मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे,देवभूमि एक पहल संस्था में सरस्वती पूजन तथा मां शारदे के चरणों में पुष्प अर्पित कर संस्था के सभी बच्चों को कविता लेखन एवं कविताओं के गुण लिखना एवं पढ़ना सिखाया और साथ ही प्रसिद्ध लेखक अजीत राठौर कानपुर ने बाल साहित्य कवि की पुस्तकें (चौके छक्के) बच्चों को भेंट की। जिससे संस्था के बच्चों में कविता लेखन एवं पढ़ने की ओर रुचि बढ़े तथा वे  काव्य साहित्य की ओर अग्रसर हों।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने