औरैया आनर किलिंग किशोरी हत्या का खुलाशा
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 23-02-2022
यूपी के औरैया जनपदमें विगत 15 फरबरी को कुएँ में युवती के शव मिलने के मामले में पुलिस ने सफ़लतापूर्वक अनावरण करते हुए युवती के चाचाओं को किया गिरफ्तार , प्रेमी के ऊपर शक की सुई घुमाने के परिजनों ने इस्तेमाल किये कई तरीके लेकिन , पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए हत्यारे परिजनों को किया गिरफ्तार और ऑनर किलिंग का किया सफल पर्दाफाश ।
औरैया जनपद के दिलीप दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेहुद निवासी यासीन ने अपनी भतीजी गुलफ्शा की हत्या का आरोप लगाते हुए अपनी भतीजी के प्रेमी शिवम के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र थाना दिबियापुर में दिया जिसका मामला पुलिस ने पंजीकृत किया , मृतिका गुल्बशा का शव एक कुएं से बरामद हुआ पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ था जिसमें आखिरी नंबर डायलिंग में उसके प्रेमी का निकला जिससे प्रेमी को पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया पुलिस के द्वारा की जा रही जांच में जब कॉल डिटेल्स और अन्य जानकारी एकत्रित की गई तो पता चला मृतिका के परिवारी जन मृतिका का उसके प्रेमी के साथ मिलना जुलना पसंद नहीं करते थे जिसको लेकर के मृतका और उसके परिजनों में अक्सर बहस होती रहती थी समाज में अपनी नाक कटने के डर से चले जाने के डर से मृतका के परिजनों ने एक राय होकर मृतका का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया हत्या का शक उसके प्रेमी पर जाए इसलिए मोबाइल से उसके प्रेमी का नंबर भी डायल किया लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान दूध का दूध पानी का पानी करते हुए बेकसूर प्रेमी को जो निर्दोष था उसे छोड़ा और मृतिका गुल्बशा के हत्यारे 3 परिवारीजनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा पुलिस ने बताया कि मृतका और उसका प्रेमी दोनों अलग-अलग धर्म विशेष से थे मृतिका गुल्बशा के हत्यारोपी ओ में उसका चाचा फरियाद , यासीन और इसरार को पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस ने पकड़े गए हत्या आरोपियों के पास से एक बोरा व रस्सी भी बरामद किया जो कि घटना में प्रयोग किया गया था।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know