Top News

नायब तहसीलदार ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

*नायब तहसीलदार ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

*कंचौसी,औरैया।* रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवो में  सोमवार को रानेपुर, बान बाजार, बान खास, जिस्टामऊ,कंचौसी बाजार सहित कई गांवों में बने मतदान केंद्रों व बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। डेरापुर तहसील के नायब तहसीलदार प्रवेश कुमार ने बूथों के निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में बने मतदान केंद्रों के दीवारों पर बने चुनाव निशानों से संबंधित चित्रों को हटवाने व ढकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गांव वालों से भी बातचीत कर चुनाव के बारे में जानकारी ली।साथ ही  बीएलओ को निर्देश दिए, इस दौरान लेखपाल देवराज सिंह ,संग्रह अमीन चन्द्रकान्त शुक्ला व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने