Top News

लॉग बुक प्राप्त नहीं की तो दर्ज होगी एफआईआर

*लॉग बुक प्राप्त नहीं की तो दर्ज होगी एफआईआर*

*औरैया।* एआरटीओ ने समस्त वाहन स्वामियों को सूचित किया है कि जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु कुल 325 बस / स्कूल बस अधिग्रहीत किए गए थे, जिसमे से रविवार 13 फरवरी तक कुल 250 वाहनो द्वारा डीजल पर्ची एवं लॉगबुक प्राप्त की गई है। शेष 75 वाहनों की अभी और आवश्यकता है ऐसे सभी वाहन स्वामी जिनके द्वारा अभी लॉगबुक एवं डीजल पर्ची प्राप्त नहीं की गई है वे सोमवार 14 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला पूर्ति कार्यालय, औरैया से प्राप्त कर लें यदि डीजल पर्ची एवं लॉग बुक प्राप्त नहीं की जाती है तो 75 वाहन स्वामियों के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराने के लिए संस्तुति कर दी जाएगी एवं मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم