अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों मे आक्रोश!
औरैया- खबर औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद से है जहां पार्क में स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया! जिसके चलतें ग्रामीण मे सड़कों पर उतर आये घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस समेत सी ओ भी घटना स्थल पर पहुँच गए! और सी ओ ने नयी प्रतिमा लगवाने की बात पर माने ग्रामीण!
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद पार्क मे लगी भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का सीधे हाथ का पंजा तोड़कर वहीं फेंक दिया जब ग्रामीण वहा से गुजरे तो उन्होंने देखा की अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त हो गया और वह सड़को पर उतर आये जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशाशन घटनास्थल पर पहुँचा और ग्रामीणों को आक्रोशित होते देख घटना की जानकारी सीओ महेंद्र प्रताप को दी गयी सूचना पाते ही जिओ महेंद्र प्रताप घटनास्थल पर पहुंच गए ग्रामीणों को नयी मूर्ति लगवाने के आश्वासन की बात पर माने! और इस प्रकरण की जांच कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know