Top News

कांग्रेस पार्टी ने बताया विकास का एजेंडा

*कांग्रेस पार्टी ने बताया विकास का एजेंडा*

*औरैया।* कांग्रेस पार्टी  सुरक्षित सीट औरैया 204 से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता दोहरे एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने  गुरुवार को कांग्रेस पार्टी चुनाव कार्यालय हाईवे रोड पर एक प्रेस वार्ता आहूत की। जिसमें उन्होंने अपनी  पार्टी के विकास का एजेंडा एवं प्रतिज्ञाएं बताई हैं। साथ ही कहा है कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश का विकास करती है। स्वतंत्र भारत में कांग्रेस का विकास में भारी योगदान है। कांग्रेस की नीतियों व रीतियों से जनता जनार्दन संतुष्ट है। विधानसभा चुनाव 2022 में यदि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। इसके साथ ही महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार एवं बिगड़ी कानून व्यवस्था से आम जनमानस को निजात मिलेगी।
        204 सुरक्षित औरैया सदर विधानसभा प्रत्याशी सरिता दोहरे से प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाएं बताते हुए कहा कि यमुना पट्टी के गांवों में बाढ़ से होने वाले नुकसान का उचित प्रबंधन किया जाएगा। किसानों को आवारा पशुओं से छुटकारा मिलेगा। गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह को सशक्त व मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। जिससे वहनों- बेटियों को स्वरोजगार प्राप्त हो सके , औरैया अजीतमल तहसील एवं जिला सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं के लिए सुसज्जित भवन का निर्माण कराने का काम किया जाएगा। औरैया अजीतमल मंडी समितियों का आधुनिकीकरण एवं तकनीकी रूप से सशक्त करने का काम वह स्वयं करेंगी। अजीतमल अस्पताल को ट्रामा सेंटर का दर्जा दिलाया जाएगा। अजीतमल में 100 बेड का सुरक्षित महिला हॉस्पिटल का निर्माण कराया जाएगा। अपनी विधानसभा क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों को नेटवर्क (इंटरनेट) से जोड़कर बुजुर्गों, युवाओं के लिए प्रशिक्षण मनोरंजन एवं पुस्तकालय केंद्र की स्थापना की जाएगी। भीखेपुर जूहीखा मार्ग की बीहड़ पट्टी में एक संयुक्त अस्पताल का निर्माण वह कराएगी। पुल सड़क और विद्युत से यमुना के बीहड़ में बसे गांवों को जोड़ने का काम करेंगी। युवा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक स्टेडियम स्पोर्ट्स अकादमी दक्षता कालेज और सेना में भर्ती से पहले नौजवानों के लिए सुसज्जित प्रशिक्षण केंद्र खुलवाने का काम करेंगी। जनपद में शूटिंग रेंज अकादमी निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। अजीतमल में एशिया का पहला बायोगैस अन्वेषण केंद्र जो बंद पड़ा है उसे पुनः चालू कराया जाएगा। अजीतमल बस अड्डे का सुंदरीकरण, बसों के ठहराव के लिए उचित प्रबंधन किया जाएगा। मुरादगंज बस अड्डे को पुनः चालू कराया जाएगा। औरैया बस डिपो का आधुनिकीकरण करने का प्रयास किया जाएगा। अजीतमल नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाया जाएगा। मुरादगंज को नगर पंचायत घोषित करने का काम वह स्वयं करेंगी। अयाना को नये ब्लॉक विकासखंड का गठन कराने का काम करेंगी। अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक न्याय पंचायत में महिलाओं, बेटियों के लिए प्रशिक्षण मनोरंजन केंद्र का गठन करवाया जाएगा। ग्राम प्रधान को पंचायती राज कानून के तहत प्रदत्त अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा। जिससे ग्रामीण संसद सशक्त एवं मजबूत हो सके। विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल हेल्प डिस्पेंसरी के तहत गरीब , निर्धन , बेसहारा , मजदूर , किसान , महिला , बुजुर्गों एवं बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए उत्तम व्यवस्था की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कालेज का निर्माण कराया जाएगा। अजीतमल कृषि महाविद्यालय में अनुसंधान केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। जिससे छात्रों को अनुसंधान स्ब्रो योग के लिए जिले से बाहर ना जाना पड़े। गांव के बीचो बीच (अंदर) खोले गए शराब के ठेके गांवो से दूर कराने का कार्य किया जाएगा। जिससे महिलाओं , बेटियों , बच्चियों को सुरक्षा सम्मान मिल सके। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव की सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सिंचाई के लिए दशकों से बंद पड़े - रजवाहा को पुनः चालू कराया जाएगा। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशुपालन केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। जिससे किसानों की आमदनी बढ़ सके। जनपद की ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित कर पर्यटन मानचित्र से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। औरैया को गौरवशाली पहचान दुनिया के सामने लाने के लिए यहां के जंग एवं आजादी के क्रांतिवीरों भारतीय सेना की शहीदों की याद में एक डिजिटल पुस्तकालय एवं कालेज की स्थापना करवाने का प्रयास किया जाएगा। पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सामाजिक सुरक्षा दिलाने का काम करेंगी, साथ ही उनके लिए सुसज्जित मीडिया हाल बनवाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण अमजद हसन नेशनल कोऑर्डिनेटर , शैलेंद्र प्रजापति एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष, शिव शंकर लाल दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, अशोक अग्रवाल, अरविंद कुमार बाजपेई नगर महासचिव , मोहम्मद नदीम खांन, न्यारे लाल दोहरे , अरुण गौतम , रुपेश सेंगर व नीरज अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم