तकनीकी खराबी के कारण 2 घंटे लेट उड़ा सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर!
बिधूना(औरैया)- सपा नेता मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते सिग्नल क्लीयरेंस ना मिलने के कारण 2 घंटे देर से करीब 2:29 बजे उड़ान भर सका जबकि 2:30 पर उन्हें मैनपुरी में जनसभा संबोधित करनी थी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को बिधूना में सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे उन्होंने 11:30 बजे आना था लेकिन उनका हेलीकॉप्टर 12:10 पर पहुंचा यहां पर जनसभा को संबोधित करने के बाद 12:40 पर जब स्वामी प्रसाद मौर्य हेलीपैड पर पहुंचे तो बताया गया कि तकनीकी खराबी के चलते सिग्नल क्लीयरेंस नहीं मिल पा रहा जिस कारण अभी हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को विधायक विनय शाक्य के साथ सेफ रूममैं बैठकर करीब 2 घंटे तक सिग्नल क्लीयरेंस मिलने का इंतजार करना पड़ा करीब 2:29 सिग्नल मिलने पर उनका हेलीकॉप्टर करहल के लिए उड़ान भर सका जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य के आज के जारी प्रोटोकाल के मुताबिक उन्हें 12:20 पर करैल 1:35 पर फिरोजाबाद और 2:30 बजे मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करना था।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know