Top News

स्वामी दयानंद सरस्वती की 198 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई

*स्वामी दयानंद सरस्वती की 198 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई*

*आर्य समाज मंदिर में विशेष वैदिक यज्ञ का किया गया आयोजन*
 
*औरैया।* स्थानीय आर्य समाज मंदिर में शनिवार को देर रात्रि तक स्वामी दयानंद सरस्वती की 198 वीं जन्म जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आर्य समाज मंदिर में विशेष वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया।आर्यसमाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस वैदिक हवन में भाग लिया और विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ में यजमान के रूप में आहुतियां डालीं वहीं आर्य समाज के सदस्यों के परिवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यज्ञ पुरोहित ने इस अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया तथा उपस्थित सभी सदस्यों को यज्ञ के महत्व तथा वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार , भारत वर्ष में आडंबर और पाखंड के विरुद्ध स्वामी दयानंद के योगदान पर प्रकाश डाला। उप प्रधान प्रेम सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों को स्वामी दयानंद के दिखाए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। छोटे-छोटे बच्चों ने भी यज्ञ प्रार्थना के द्वारा विश्व के कल्याण की भावपूर्ण कामना की। प्रधान डॉ सर्वेश आर्य ने सभी  सदस्यों पर पुष्प वर्षा कर के उनके अच्छे स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की। इसके बाद सूर्यांश, लक्ष्मी, श्रेयश ने वेद मंत्र व दयानंद के जीवन पर प्रकाश डाला सामूहिक शांति पाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर संचालन प्रधान डॉक्टर सर्वेश आर्य ने किया इस अवसर पर डॉक्टर गोविंद, कृष्ण कुमार साबरन, कृष्ण कुमार दुबे,  मुकेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, सक्षम सेंगर, ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना, अनिल गुप्ता, अर्पित दुबे, डॉ विभा आर्य, विश्वमोहिनी, कृष्ण कुमार दुबे, कपिल पोरवाल, राजेश पोरवाल, दीपू पोरवाल, उज्जवल पोरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने