*नवागन्तुक खण्ड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह ने कार्यभार सम्भाला*
*अजीतमल,औरैया।* सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह बीआरसी अजीतमल पहुचकर कार्यभार ग्रहण किया, कार्यभार ग्रहण के उपरान्त उन्होने कार्यालय के समस्त स्टाप का परिचय प्राप्त कर शिक्षको की समस्याओ का तुरन्त निस्तारण करने की बात कही। तदोपरान्त उन्होने विकास खण्ड अजीतमल के सभी नोडल शिक्षको की बैठक ली जिसमें उन्होंने सभी को आदर्श आचार संहिता में निर्वाचन आयोग के कार्याे का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये उन्होने बूथ बने सभी विधालयो में बिजली, पानी एवं रैम्प की व्यवस्था दुरस्त करने तथा साफ सफाई का प्रबन्ध करने के आदेश जारी किये । नोडल शिक्षको के कार्यो की समीक्षा करते हुये उन्होेने जिन छात्र छात्राओ के नॉन सिडिड खातें है उन छात्र छात्राओ के खातों को सभी प्रधानाध्यापको के माध्यम से शीघ्र सही कराये जाने की बात कही। वैठक में उपस्थिति प्रा.शिक्षक संघ के जिला महामंत्री अरविंद कुमार राजपूत के कहा कि अजीतमल ब्लाक के सभी शिक्षक अपनी पूर्ण जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निर्वाहन करते है लेकिन समय समय पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा तो समस्या का समाधान होता रहता है। इस अवसर पर बृजेन्द्र दीक्षित, दीपक दुबे, मनीश दुबे, जितेन्द्र सिंह , बृजेन्द्र सविता, नरेन्द्र कुशवाहा, सुबोध दीक्षित, सुनील तिवारी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know