*आग लगने से गृहस्थी का सामान व नकदी जलकर राख*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के नगला नंदन गांव में अचानक उठी चिंगारी ने मकान की दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। कमरों में रखा सारा सामान, नकदी आदि जलाकर राख कर दिया। घटना की सूचना पीडित ने उपजिलाधिकारी को दी है।
नगला नन्दन निवासी रघुवीर सिंह, खेती किसानी करते है। गत रविवार की देर शाम तक घर की पहली मंजिल पर बने बरामदे में परिवार के अन्य लोग आग ताप रहे थे। उसके बाद नीचे बने अपने कमरों में सोने चले गये। रविवार की रात अचानक कमरे में आग की तेज लपटें उठने लगीं। जिससे दरवाजे,बक्से, कपड़े आदि जलने की महक और आवाजें आने लगीं। जब तक आसपड़ोस के लोगों की मदद से परिवारीजनों ने आग पर काबू किया। तब तक कमरों के दरवाजे, बकसो में रखे कीमती कपड़े, सेफ में रखा सामान व नगदी आग ने जला दिए। पीड़ित ने लाखों रुपये कीमती सामान जल जाने का हवाला देते हुए आर्थिक मदद की गुहार में उपजिलाधिकारी को प्रार्थना दिया है। उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया घटना की जांच कराई जाएगी। जो भी सम्भव मदद हो सकेगी , नियमानुकूल मदद की जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know