Top News

सुअर फसलों को पहुंचा रहे नुकसान ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर

*सुअर फसलों को पहुंचा रहे नुकसान ग्रामीणों ने थाने में दी तहरीर*

 *अछल्दा,औरैया।* थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा के ग्रामीणों ने सोमवार को थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि गांव के ही बाल्मिक समाज के लोगों के सुअरों छोड़ देते हैं। जिससे उसकी गेहूं की फसल को खाकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आए दिन उसकी फसलें बर्बाद कर रहे हैं। थाने पहुंचे सुमित कुमार, जगदीश, रामशंकर, अशोक, अतुल कुमार, पवन कुमार, शिवराम, रमेश चंद्र, गंगाराम, राजीव कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बाताया गेहूं की फसल को इन दिनों सुअर नुकसान पहुंचा रहे हैं। वाड़े होने के बाद फिर भी में सुअर आ रहे हैं, और फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सुबह शाम होते ही सुअरों का झुंड खेतों की ओर पहुंचते हैं। गेहूं फसल को बचाने के लिए रखवाली भी कर रहे हैं। शाम होते ही गांव से निकल कर सुअर खेतों की ओर आने लगते हैं। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने