Top News

औरैया डबल मर्डर

 औरैया डबल मर्डर

स्थान -:- औरैया

रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा

दिनाँक -:- 19-01-2022

यूपी के औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एस जी एस इंटर कालेज के प्रबंधक एवं उनकी पत्नी की हत्या से फैली सनसनी , सूचना पे मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी  घटना स्थल , जांच में जुटे , पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार जल्दी इस डबल मर्डर का खुलासा किया जाएगा वह इसके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा ।

बिधूना कोतवाली क्षेत्र में संचालित  एस जी एस इंटर कालेज के ऊपरी मंजिल पर पड़े शव , कमरे में पड़ा  बिखरा सामान साफ बयां कर रहा है कि मामला कितना ह्रदयविदारक है ।

 औरेया जिले के बिधूना के नवीन बस्ती स्थित एस जी एस इंटर कालेज प्रबन्धक गंधर्भ सिह उम्र 80 साल एवं उनकी पत्नी की अज्ञात बदमाशों द्वारा स्कूल में बने आवास के तीसरी मंजिल पर हत्या कर दी ,
वही हत्या की जानकारी जब हुई जब सुबह स्कूल में पढ़ाने बाले अध्यापक स्कूल में आए और गेट न खुलने पर आवाज दी जब नही खुला गेट तो आसपास बालों को सूचना दी गई आसपास बालों ने देखा तो पीछे का एक गेट खुला था जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर देखा तो होश उड़ गए ऊपर दोनों बृद्ध के शव पड़े हुए थे , और सारा सामान बिखरा हुआ था।तत्काल पुलिस ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया ।वही पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट एवं फोरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य एकत्रित करने मे जुट गए ।वही प्रथम द्रष्टया चोरी की घटना की अंजाम दिया गया और गले को मफलर टाइप से कस कर हत्या करना प्रतीत हो रहा है।औऱ बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم