Top News

स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता से मतदान के लिए किया जागरूक

*स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता से मतदान के लिए किया जागरूक*

*अछल्दा,औरैया।* देहाती इंटर कॉलेज नेविंलगज में सोमवार को  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देहाती इंटर कॉलेज की छात्राओं सहित दौरान अन्य कालेजों के बच्चें ने मतदान करने को लेकर स्लोगन, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ  इंटर कॉलेज की शिक्षिका श्रीमती उमा राजपूत ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवल्लित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या राम नरेश सिंह ने करते हुए छात्राओं को बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस में इस दौरान पात्र मतदाता प्रतिज्ञा लेते है।    फोटो मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करते है। प्रतियोगिता में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर जागरूक किया गया इस मौके पर इंटर कॉलेज के अध्यापक अरविंद सिंह सेंगर प्रवक्ता शिवीर सिंह यादव , प्रधानाचार्य रामनरेश सिंह , अजय कुमार, अनिल कुमार तिवारी, धीरज सिंह, अवधेश कुमार गुप्ता आदि  मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने