उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया:याकूबपुर देश मे बढ़ते कोरोना से जहाँ पूरी दुनियां में हाहाकार मचा हुआ है वही जीवन की रक्षा हेतु निरन्तर प्रयास जारी है कन्या इण्टर कालेज याकूबपुर में आयोजित कोरोना की रोकथाम हेतु टीकाकरण अभियान के तहत 15 वर्ष से ऊपर की आज 45 छात्राओं द्वारा स्कूल में टीकाकरण का कार्य करवाया गया इस अवसर पर बोलते हुए स्कूल के प्रबन्धक व उ प्र माध्यमिक वित्तविहीन प्रवन्धक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र राजपूत (रवि) ने कहा कि जीवन अनमोल है इसे बचाना हर मानव का धर्म है इस भीषण महामारी में पूरी दुनिया भयभीत व परेशान है केबल बचाव ही एक मात्र उपाय है आप लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाकर अपने जीवन की रक्षा करें व दूसरों को भी प्रेरित करें इस अवसर पर प्रधानाचार्या नीलम राजपूत,राजेश कुमार, विवेक कुमार,जितेंद्र सिंह, खुशबू, द्रक्षा,राम प्रकाश,प्रिन्स व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही
जीवन रक्षा हेतु जरूरी है टीकाकरण-रवि राजपूत
UPN TV
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know