*बारिश से सरसों,आलू की फसल में बढ़ा रोग लगने का खतरा*
*अछल्दा,औरैया।* पिछले दो दिनों से आसमान पर घने व काले बादल छाए हैं और रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि आज भोर में हल्की बारिश हुई थी, उसके बाद से बंद है लेकिन बारिश होने की संभावना भी है बारिश और कोहरा ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसान भाई खेतों में लगाई फसलों को लेकर सजग रहें, क्योंकि इस मौसम में रोग लगने का भी खतरा है। बारिश के बाद कोहरे में सरसों, आलू और की फसलों में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। जानकारों का कहना है कि अगर इसी तरह का मौसम अगले दो या तीन दिनों तक और रहेगा तो आलू की फसल में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ जाएगा। बारिश के कारण सरसों के फूल झड़ने से उपज तो प्रभावित होगी ही, इसके साथ ही माहू कीट का भी प्रकोप तेजी से बढ़ जाएगा।कृषि के जानकारों की मानें तो मटर की फसल में भी फफू्ंद रोग लगने का खतरा इस मौसम में बढ़ गया है। ऐसे में किसानों को मौसम को ध्यान में रखकर फसलों को बचाना होगा इस मौसम में नमी बढ़ने से गेहूं की फसल को तो फायदा होगा लेकिन अन्य फसल प्रभावित होंगी। कोहरा अगर तेजी से बढ़ेगा तो आलू की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ जाएगा साथ ही सरसों की फसल में माहू रोग लगाने की सम्भावना है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know