*ब्रेक लगाने से ट्रक में लदी लोहे की रॉड घुसने से दो लोग घायल*
*अजीतमल,औरैया।* लोहे की रॉड लादकर कोलकत्ता से जम्बू कश्मीर जा रहे ट्रक के ड्राईबर द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से ट्रक में लदी लोहे की राड केबन में घुस गयी। जहा ड्राईबर सहित बैठे चार लोग में दो लोग बुरी तरह घायल हो गये, जिन्हे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहा से दोनो को डाक्टरो ने गम्भीर अवस्था में रेफर कर दिया।
ग्राम नाउबुघ थाना लारमो जिला अनन्तनाग, जम्मू कश्मीर निवासी निवासी एजाज अहमद डेका पुत्र रहमान ट्रक चलाने का कार्य करता है। वह अपने भाई भाई शाकिर के फयाज व सफीक के साथ बीते दिनो ट्रक में जम्मू से सेब लादकर कलकत्ता गया था जहा कलकत्ता में सेब उतारने के बाद वापिसी में लोहे की रोड लादकर वापिस जम्मू जा रहा था। ट्रक को शाकिर चला रहा था। जैसे ही वह अजीतमल क्षेत्र के अनन्तराम टोल प्लाजा के पास पहुंचे, टोल बूथ आने पर ट्रक चला रहे शाकिर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ब्रेक इतनी तेजी से लगे कि ट्रक में लोड, लोहे की रॉडे ट्रक की बॉडी तोड़ते हुए, ट्रक की केबिन में घुस आईं। जिससे केबिन में बैठे फयाज व एजाज घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि ट्रक में अचानक तेज ब्रेक लगाने से ट्रक में लदी लोहे की रॉड केबिन में घुस गयी थी जिससे दो लोग घायल हो गये है जिन्हे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know