Top News

भाजपा प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी- बीएल वर्मा

*भाजपा प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी- बीएल वर्मा* 

*सहार,औरैया।* भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का जिला सम्मेलन मुन्नू लाल महाविद्यालय सहार बिधूना रोड पर संपन्न हुआ।      भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा सम्मेलन के मुख्य अतिथि बीएल वर्मा केंद्रीय सहकारिता मंत्री भारत सरकार ने कहा आगामी सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी भारतीय जनता पार्टी को पिछड़ा वर्ग का भारी संख्या में साथ है देश में पिछड़े वर्ग की संख्या 56 प्रतिशत है। पिछड़े वर्ग के लोग ही सरकारों को बनाते और बिगड़ते हैं। भाजपा सरकार ने तमाम ऐसी सरकारी योजनाओं को संचालित किया जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। भाजपा सरकार में सरकारी नियुक्तियों में धांधली नहीं हुई योग्यता के आधार पर चयन किया गया यदि सपा सरकार में एक परिवार अपने घरों पर लिस्ट बनाकर चयन प्रक्रिया कर लेती तो बात बाकी फॉर्मेलिटी कार्यालयों में होती रहती थी आज दलाली और भ्रष्टाचार से मुक्त मिली है। उज्जवला योजना आवास योजना इज्जत घर मानधन योजना सहित तमाम योजनाओं को संचालित कर सड़कों का भी जाल बिछाया है उन्होंने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में गुंडों का शासन रहा है। मकानों पर कब्जा दुकानों पर कब्जा उनका मूल उद्देश रहा है। समाजवाद का नारा है खाली प्लाट हमारा है। इस उद्देश से चलने वाली सपा सरकार को यहां के मतदाताओं ने उखाड़ फेंका, और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और देश की सरकारें बनवाई। पिछड़ा समाज त्यागी और तपस्वी रहा है। जिसकी मिसाल पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कल्याण सिंह है, जिन्होंने सत्ता होते हुए 464 साल पुराने बाबरी मस्जिद विवाद को समाप्त कर नई मिसाल कायम की थी। उन्होंने कहा सत्ता आती जाती रहती है, लेकिन ऐसे शुभ कार्य बार-बार नहीं होते हैं। कारसेवकों पर गोली चलवा ने के लिए मना कर दिया, और स्वयं अपनी- अपनी जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहां पर रामलला की मूर्ति विराजमान हुई। यह कार्य माननीय कल्याण सिंह ने पुण्य का काम किया था। आज उनके ही सपनों को साकार किया जा रहा है। श्री राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे जनता युगों- युगों तक याद करेगी। श्री वर्मा ने कहा अभी हाल में जनसंदेश यात्रा भारतीय जनता पार्टी ने निकाली जिसका प्रदेश में अपार समर्थन मिला। सड़कों पर निकल रही गाड़ियों पर यहां की जनता ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। श्री वर्मा ने कहा जिसका  बूथ जीता उसका चुनाव जीता। प्रदेश में भाजपा की सरकार ही बनेगी। भाजपा की सीटें 300 के पार होगी। भाजपा सरकार में मवाली गुंडे नहीं दिल्ली दिखाई दी या तो जेल में रहे या फिर ऊपर भेज दिए गए। सपा और बसपा कांग्रेसी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इनका अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया। सपा बसपा प्रत्याशियों की जमानत जप्त कराएं। भाजपा सरकार बनाएं। विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड प्रभारी मनोज राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यकर्ता अभी से लगन और निष्ठा के साथ जुड़ जाएं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व विधायक मदन गौतम, राजेंद्र चौहान, दया शंकर यादव, क्षेत्रीय मंत्री अमरचंद राठौर, इंद्रपाल पाल, ललिता दिवाकर, राजेंद्र चौहान, सर्वेश भदौरिया,  बासुदेव प्रजापति, कन्हैया लाल गुप्ता, गोपी चरण वर्मा, कौशल राजपूत, जिला महामंत्री भाजपा पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अनिल राजपूत, कमलेश निषाद, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह राजपूत, क्षेत्रीय सदस्य महामंत्री उत्तम सिंह राजपूत, मोहन सक्सेना ललिता दिवाकर, मुकेश निषाद, संजय राजपूत सहित हजारों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को स्मृति चिन्ह, पगड़ी पहनाकर व शाल ओढ़ाकर एवं फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माधव सिंह जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ ने की। सफल संचालन आशाराम राजपूत वरिष्ठ भाजपा नेता ने  किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم