*गांवों में जीत-हार के गुणा भाग में लगे लोग*
*कंचौसी,औरैया।* जिले में दिबियापुर विधानसभा चुनाव को लेकर अब गांवों की चौपालों में लोग जीत हार के गुणा भाग में लग गए है। जिले में तीन विधानसभा की सीटें हैं। जिसमें दिवियापुर सीट को लेकर खेत, खलिहान से लेकर गांवों की चौपालों में तर्क और चर्चाएं भी गुलजार हैं। वहीं एसपी, बीएसपी और कांग्रेस समर्थक अपने-अपने दावे भी कर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने के बाद अब यहां गांवों की चौपालों में जीत हार के गुणा भाग में ग्रामीण जुट गए है। गांवों में गली और कूचों में चुनाव को लेकर राजनीति भी अब गर्म हो गई है। वहीं लोगों में कौन बनेगा विधायक दौर शुरू हो गया है। दिबियापुर विधानसभा की सीट पर भाजपा ने अपने पुराने प्रत्यासी को मैदान में उतार दिया है। वहीं सपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में न होने से कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है। सर्द भरे मौसम में गांवों की राजनीति भी गर्म होने ने लगी है। कौन हारेगा और कौन बाजी मारेगा इसे लेकर ग्रामीणों की आपस में तर्क और कुतर्क भी सुनी जा रही है। किस दल में कौन मैदान में चुनाव का रुख बदलेगा इसे लेकर भी लोग गुणा भाग कर रहे है। गांवों की चौपाल में एसपी समर्थकों का कहना है। कि हमने प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का मार्ग प्रशस्त किया था।जिसे लेकर बीजेपी सरकार ने ध्वस्त कर विकास का मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। लोग विकास की राह देख रहे है। बीएसपी समर्थकों का दावा है। कि इस सरकार में दलित, अति पिछड़ा और मुस्लिम वर्ग प्रताडि़त हुआ है। लोग बीएसपी सरकार को याद करके बीएसपी सरकार बनाने की मंशा पाले है। वहीं बीजेपी कार्यकर्ता मोदी और योगी की चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know