Top News

एसडीएम ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण

*एसडीएम ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण*

*बिधूना,औरैया।* मंगलवार को उप जिला अधिकारी लवगीत कौर ने उप मंडी स्थल स्थित धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र प्रभारी एवं एएमओ हॉट  दिनेश कुमार से अभी तक की गई धान खरीद के बारे में जानकारी की साथ ही किसानों के खातों में भेजी गई रकम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी की इस अवसर पर उन्होंने गुणवत्ता के अनुरूप धान खरीद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन किसानों का पंजीकरण हो चुका है। नियमानुसार उनकी धान खरीद कर उन्हें धान खरीद के समर्थन मूल्य का लाभ दिलाया जाये। इस अवसर पर उन्होंने धान खरीद केन्द्र पर आने वाले किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएं एवं  कोरोना से बचाव के लिए किए उपाय के बारे में भी जानकारी की साथ ही मौके पर मौजूद किसानों से भी बात की। उन्होंने धान को मिलों में भेजने  के लिये भी आवश्यक कार्यवाही किये जाने को कहा। इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी दिनेश कुमार ,अँकुर अवस्थी , सुखवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم