*शौच क्रिया को गई युवती के ऊपर कमेंट्स किया*
*परिजनों की शिकायत करने पर मारपीट करके किया घायल-मुकदमा दर्ज*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती शौच क्रिया को गई हुई थी। तभी गांव के लड़के उस पर कमेंट्स करने लगे जब उसने यह बात घर पर बताई। घर वालो ने युवको के परिजन से शिकायत की तो युवती के पिता भाई व माँ को लाठी- डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को डाक्टरी परीक्षण हेतु अस्पताल में भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बढुआ निवासी विवेक कुमार पुत्र प्रमोद कुमार राजपूत ने थाने दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की शाम को हमारी बहन शौच क्रिया को गई हुई थी। तभी वापस आते समय गांव के राज कुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार पुत्रगण सियाराम उसकी बहन को देख कर भद्दे-भद्दे कमेंट्स करने लगे। जब नल पर आई तो उक्त युवको ने फिर भी कमेंट्स किया। उसने जब यह बात घर पर बताई तो परिजन उलाहना देने घर गये। जहां पर श्री देवी पत्नी सियाराम, राजकुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार पुत्रगण सियाराम ने गली गलौज करते हुये। लाठी डंडे से हमला कर दिया जिससे अखिलेश कुमार, समीर, विध्या देवी व दादी को गम्भीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण हेतु भेज दिया। और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know