Top News

सड़क हादसे में युवक की मौत शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम*

*सड़क हादसे में युवक की मौत शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम*  

*अछल्दा,औरैया।* बकेवर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मंगलवार की देर शाम युवक की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार युवक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया 
अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बौडेपुर निवासी नागेंद्र दोहरे उम्र लगभग 33 वर्ष अपनी आपनी बाइक से मंगलवार शाम जसवंतनगर से वापस अछल्दा लौट रहा था। तभी बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिक्सलेन  हाईवे पर इटावा की तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने ग्राम सरांय मिट्ठे गांव  के सामने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नागेंद्र जसवंत नगर स्थित कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी का काम करता था। तथा मंगलवार को कोल्ड स्टोर में अपने ठेकेदार से मिलने गया था ठेकेदार से मिलकर वह वापस घर अछल्दा जा रहा था मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया नागेंद्र अपने परिवार सहित अलग रहता था। उसके दो बच्चे 5 साल का बेटा पीयूष तथा 3 साल की बेटी मंदिरा है पत्नी का नाम बबीता है पल्लेदारी करके ही जीविकोपार्जन करता था। बुधवार नागेंद्र शव जब गांव पहुंचा तो तो कोहराम मच गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم