*गाली-गलौज व मारपीट कर दी धमकी*
*अछल्दा,औरैया।* थानाक्षेत्र के ग्राम आशा निवासी युवक को ग्राम प्रधान के द्वारा गाली-गलौज व घर आकर मारपीट करने की धमकी दी। ग्राम निवासी प्रबल प्रताप ने थाना पुलिस को लिखित देकर बताया कि स्कूल में उसकी मां खाना बनाने का काम करती है। प्रधानाचार्य की जानकारी में ग्राउंड में 20 बोरी गिट्टी वही रखवा दी थी। जिसको आवश्यकता पड़ने पर उठाने के बाद ग्राम प्रधान ने गिट्टी उठाने पर फोन कर गाली- गलौज करने लगा। मना करने पर घर पर आकर मारने के धमकी देने लगा। थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know