*नो एंट्री के बाबजूद निकल रहे बड़े वाहन के कारण लगता जाम।*
अछल्दा। कस्वा में बड़े बड़े वाहनों के निकलने के कारण आये दिन जाम लग जाता है जिसके कारण लोगो जो पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है जिसके कारण कस्बावासियों ने जिलाधिकारी से नो एंट्री लगाए जाने की मांग की थी उसके बाद कस्वा में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री लगाई गई किंतु पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते वड़े वाहन दिन में निकलने से जाम की स्तिथि पैदा हो जाती है जिसके कारण लोगो को पैदल निकलना दूभर हो जाता है । कई बार रेलवे क्रॉसिंग पर बड़े वाहनों की लंबी कतारों के कारण काफी देर तक क्रॉसिंग खुली रहने के चलते ट्रेनों को रोकना पड़ता है ।वही व्यापारियों का कहना कि जाम लगने से दुकानदारी में भी असर पड़ता है कई बार थानाध्यक्ष को सूचना देने के बाद भी पुलिसकर्मियों की लापरवाही देखी जा रही है । कस्बावासियों ने नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराए जाने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know