औरैया बागी bjp विधायक की बेटी को bjp ने बनाया प्रत्याशी
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
भारतीय जनता पार्टी ने आज विधानसभा प्रत्यशियों की दूसरी सूची जारी की जिसमे भाजपा ने बिधूना विधानसभा से bjp से बागी होकर सपा में शामिल हुए विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को टिकट दिया है।रिया शाक्य बिधूना विधायक विनय शाक्य की पुत्री है और विनय शाक्य हाल ही में अपने भाई देवेश शाक्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। बागी विधायक की पुत्री रिया शाक्य ने अपने चाचा देवेश के ऊपर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था।लेकिन रिया अपने चाचा पर हमलावर होते हुए कहा कि चाचा के दबाव में उनके पिता विनय शाक्य सपा में शामिल हुए है।अब भाजपा के द्वारा रिया शाक्य को प्रत्याशी बनाये जाने पर बिधूना इलाके का राजनैतिक माहौल गर्म हो गया है।वही रिया शाक्य ने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूरे मनोयोग के साथ बिधूना में भाजपा का परचम लहरायेगी।महिला सुरक्षा और विकास रिया शाक्य का चुनावी मुद्दा रहेगा,अपने चाचा देवेश शाक्य के चुनाव मैदान में आने के सवाल पर कहा कि चाचा हो या कोई भी हो बिधूना की जनता ने ठान लिया है कि एक बार फिर भाजपा की सरकार उत्तरप्रदेश में बनानी है।उन्होंने अपने पिता विनय शाक्य के बारे में बताया कि वह न तो ढंग से बोल सकते है न चल सकते है वह इस चुनाव में नही लड़ना चाहते थे,और वह भाजपा छोड़ना भी नही चाहते थे उनको जबरदस्ती चाचा के द्वारा सपा जॉइन कराई गई।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know