बिधूना कोतवाल सहित 37 पुलिसकर्मियों को लगाई गई बूस्टर डोज!
बिधूना(औरैया)-
खबर औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र बिधूना से है जहाँ शुक्रवार को कोतवाली बिधूना मे पुलिसकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई गयी। इस अवसर पर 37 पुलिसकर्मियों को बूस्टर डोज लगायी गई है। बूस्टर डोज को प्रीकॉशन डोज का नाम दिया गया। इसके तहत केवल 60 प्लस और हेल्थकेयर बर्कर्स और फ्रंटलायन बर्कर्स आ रहे है। जिनको दूसरी डोज मे 9 माह का अन्तर है, उनको प्रीकॉशन प्रकोशन डोज दी जा रही है। कोतवाली बिधूना मे प्रथम प्रीकॉशन डोज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा को लगायी गयी। इस मौके पर डा० सुभम् मिश्रा , रामा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस कर्मियों को कोविड-19 से बचाव के लिये नियमित मास्क पहनने , सोशल डिस्सेंस बनाये रखने के साथ साफ-सफाई रखने को जागरुक किया। कहा बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। तो वही बिधूना कोतवाल ने कस्बे की जनता से कोरोना से बचने के लिए मुह पर मास्क और हाथो मे सैनिटाइजर का प्रयोग दिन में कई बार करें और साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें एवम बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील करते हुए बूस्टर डोज लगवाने को कहा!
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know