Top News

एसएमआई को लगी फटकार, वही रेन बसेरा देखकर हुए संतुष्ट

*एसएमआई को लगी फटकार, वही रेन बसेरा देखकर हुए संतुष्ट*

*अपर आयुक्त ने निरीक्षण में परखी हकीकत*

*अजीतमल,औरैया।* शनिवार को अपर आयुक्त कानपुर मंडल कुंज बिहारी अग्रवाल ने तहसील अजीतमल क्षेत्र निरीक्षण कर शासन की योजनाओं की हकीकत परखी। कहीं फटकार लगाई तो कहीं व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।
अपर आयुक्त ने तहसील पहुंचकर, एसडीएम अखिलेश  कुमार, व तहसीलदार हरिश्चंद्र से शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। अभिलेखों के रखरखाव, विरासत के दर्ज होने की प्रक्रिया और निर्वाचन कार्य मे जुटे कर्मचारियों के कार्य का अवलोकन किया। निर्वाचन कार्य मे हो रही फीडिंग देखकर सन्तुष्टि जाहिर की। साथ ही निर्धारित आयु पूरी करने वाले युवाओं व विशेष तौर पर महिलाओं का नाम निर्वाचन सूची में जोड़ने के प्रति अधिक ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। ताकि कोई भी 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका युवा,मतदान से वंचित न रहे। वहीं उन्होंने मण्डी समिति बाबरपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर मिल रही अनियमितताओं के बारे में एसएमआई सुनील कुमार से सवाल किए। टोकन में दी गई निर्धारित तारीख को धान न खरीदने तथा बेवजह किसानों को परेशान किये जाने के बाबत, किसानों की ओर से की गई शिकायत पर अपर आयुक्त का पारा चढ़ गया। उन्होंने एस एम आई को सख्त लहजे में शासन के निर्धारित नियमानुसार धान क्रय किये जाने की चेतावनी दी। तथा क्रय में होने वाली अनियमताओं की शिकायत पर एस एम आई की फटकार लगाई। उन्होंने जिला विपरण अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे को सही तरह से कम करवा पाने की बात कहते हुए, कार्यशैली में तेज़ी लाने के आदेश दिए। तदुपरांत बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत की ओर से चलाई जा रही अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। गौवंसजो को हरा चारा की उपलब्धता कराने तथा सर्दी से मवेशियों के बचाव हेतु इंतज़ाम करने के सख्त आदेश दिए। वही नगर पंचायत कार्यालय परिसर पहुंचकर अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह व चैयरमेन रानी पोरवाल से जानकारी की। कार्यालय परिसर स्थित रेन बसेरा का अवलोकन किया। बीते एक पखवाड़े से चल रही रेन बसेरा में पुरुष व महिलाओं के लिए अलग अलग व्यवस्था देखकर सन्तुष्टि जाहिर की।  उन्होंने रेन बसेरा में सुरक्षा के प्रबंध का भी अवलोकन किया। वहीं पहुंचे सभासदगणों ने , नगर पंचायत द्वारा नगर के विकास हेतु कराये गए कार्यों व किये गए टेंडरों की जांच कराए जाने के लिखित दिए गए ज्ञापन  पर जांचकर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم