*पूर्व मंत्री कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल*
*बिधूना,औरैया।* उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यदेव त्रिपाठी के बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बिधूना विधान सभा क्षेत्र में भारी खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने कहा वह पूर्व मंत्री के नगर आगमन पर जोरदार स्वागत करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि उनका देर से लिया गया सराहनीय निर्णय है। कहा उनके पार्टी में जुड़ने से जहाँ भारतीय जनता पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी लाभ मिलेगा वहीं कांग्रेस को करारी शिकस्त मिलेगी |इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, डॉ श्याम नरेश दुबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री ऋषि पांडे, विकास सिंह गौर, अमित मिश्रा, पूर्व चेयरमैन आदर्श मिश्रा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान,महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव अरुणा सक्सेना, सुलोचना प्रजापति, सरिता राजावत, आदि ने पूर्व मंत्री के निर्णय की सराहना करते हुए खुशी प्रकट की है। पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा वह भाजपा को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे |कहा अभी और भी कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी भाजपा का दामन थामेंगे। ज्ञातव्य हो कि पूर्व मंत्री त्रिपाठी औरैया जनपद ग्राम बिहारीपुर के मूल निवासी हैं वह कांग्रेस सरकार में प्रदेश सरकार में मंत्री रहे जबकि गाँधी परिवार के अति क रीबी रहे हैं। वह सोनियां गाँधी के चुनाव संचालक भी रहे है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know