*डीएम , एसपी ने किया तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ*
*डीएम, एसपी ने सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर डीएम , एसपीने कर्मचारियों को दिलाई शपथ*
*औरैया।* परिवहन विभाग द्वारा सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह (तृतीय) का शुभारंभ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर किया गया। जिलेवासियों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा आदि नें हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा से सम्बन्धी पांच प्रचार वाहन को रवाना किया गया| इसके साथ ही डीएम नें अपने अधीनस्थो को यातायात नियमों के पालन करनें की शपथ दिलायी। डीएम नें कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूरी है। चाहे वह जीवन में हो या सड़क पर, यातायात नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। दुपहिया वाहन बिना हेलमेट न चलाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह वाहन सड़कों को खराब कर रहे हैं। वाहन स्वामियों से यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। परिवहन विभाग को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ , संभागीय निरीक्षक बलवन्त सिंह यादव, यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी एवं मिश्रा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के संचालक प्रदीप मिश्रा भी मौजूद रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know