Top News

गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

स्थान,,, ओरैया

रिपोर्टर,,, अन्जुमन तिवारी

दिनाक,,,5/12/2021

खबर औरैया जिले से है ।यहां अछल्दा थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव में 27 नवंबर को घर के बाहर बैठे व्यक्ति को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक को पुलिस ने घसारा नहर पुल रोड से गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है ।आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है ।घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया ,कि पकड़े गए आरोपी प्रेम किशोर का घायल जहीर खान से वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था ।जिसके बाद आरोपी ने रंजिश मानते हुए जहीर खान को उस समय गोली मारकर घायल कर दिया ।जब वह घर के बाहर बैठे थे ।27 नवंबर को दिनदहाड़े हुई घटना के बाद से गांव में जहां दहशत का माहौल हो गया ।वही परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था ।मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी को अछल्दा थाना क्षेत्र के घसारा नहरपुल रोड से गिरफ्तार किया गया है ।मामला दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है ।वही घायल शेर खान का अभी भी गंभीर हालत में कानपुर में इलाज चल रहा है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने