*बाइक असंतुलित होकर पलटी होमगार्ड घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के सुरान रोड पीतांबरा गार्डन के समीप गुरुवार की शाम बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिससे बाइक चालक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सरकारी एंबुलेंस के द्वारा कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की सूचना होमगार्ड के परिजनों को दी गई है।
जनपद कानपुर देहात थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम नैपलापुर निवासी होमगार्ड राज कुमार चौबे 36 वर्ष पुत्र सत्य नरायण चौबे प्रधान गुरुवार की शाम करीब सवा 4 बजे ड्यूटी करने के बाद औरैया से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह स्थानीय सुरान रोड पीतांबरा गार्डन के समीप पहुंचा, उसी समय उसकी बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे कोतवाली पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके साथ ही उसके परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर उपरोक्त गार्ड के परिजन अस्पताल पहुंच गये। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know