*सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
कोतवाली क्षेत्र के विनोद कुमार पुत्र प्रेम नारायण निवासी लालपुर ने मुकदमा दर्ज कराया कि 15 दिसंबर को जब उसका पुत्र प्रदुम्न व उसका साथी रामबीर मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए रतनीपुर के सामने हाईवे पर टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know