Top News

पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति ने कहां आए दिन थाने में देते हैं झूठी शिकायत!

पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति ने कहां आए दिन थाने में देते हैं झूठी शिकायत! 

बिधूना(औरैया)- खबर औरैया जनपद के कस्बा बिधूना थाना क्षेत्र जवाहर नगर से है जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देते हुए बताया की प्रतिवादी आए दिन झूठे आरोप लगाकर  थाने में शिकायती पत्र देकर उनको परेशान करता है! 
        प्राप्त जानकारी के  अनुसार जवाहर नगर निवासी रामकली पत्नी रघुवीर सिंह ने तहसील दिवस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसे नगर पंचायत के माध्यम से एक कॉलोनी मिली है जिसे उसने अपने प्लाट पर बनवाया है और पथ प्रकाश योजना के तहत एक बड़ी लाइट लगी है जिस पर प्रतिवादी प्रदीप पुत्र सियाराम,सुनीता  पत्नी रामनाथ आए दिन प्रार्थिनी के खिलाफ झूठी शिकायत देते है और उक्त प्लाट की जगह पर  तालाब बता कर  आए दिन झूठी शिकायतें देकर अत्यधिक परेशान करते हैं जबकि पीड़ित दंपत्ति का कहना है उस जगह को पीड़ित दंपत्ति ने बहुत पहले क्रय किया था पर उनका कच्चा मकान बना हुआ था जिसे गिरा कर पक्का मकान बनवाया  था   दंपत्ति ने बताया की सुनीता का  किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं जिसे मोहल्ले वालों ने  रात्रि में लाइट जलते समय  कई बार आते देखा है  जिसकी जलन के कारण वह आए दिन छोटी शिकायती पत्र देकर बुजुर्ग दंपत्ति को परेशान कर रही है जिससे बुजुर्ग दंपत्ति बहुत ही मानसिक तनाव में हैं प्रार्थी ने तहसील दिवस में इस प्रकरण की जांच कराने व उक्त लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के लिए मांग की है! 

रिपोर्ट-बल्लू शर्मा

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم