*स्कूली बच्चों के लिए क्विज़ एवं स्लोगन प्रतियोगिता हुई सम्पन्न*
*दिबियापुर,औरैया।* आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश भर में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को एनटीपीसी औरैया परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें विद्यार्थियों को लगभग 40 प्रश्न दिये गये। उपरोक्त का आयोजन श्री
तेजेंदर पाल सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (ई.ई.एम.जी) द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में दोनों स्कूलों के 130 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा केंद्रीय विद्यालय में आयोजित ऊर्जा संरक्षण से संबंधित नारा प्रतियोगिता में 7 वीं तथा 8 वीं कक्षा के लगभग 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया तथा उपरोक्त प्रतियोगिताओं के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण अभियान में बहुमूल्य योगदान दिया तथा जन-जन तक ऊर्जा संरक्षण का संदेश पहुँचाया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know